एग्जीक्यूटिव विस्टाडोम AC कोच को यात्रियों यात्रा मार्ग का बेहतर नजारा दिखाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी बड़ी कांच की खिड़कियां और कांच की छत देखने का एक बड़ा एरिया देती हैं। इससे यात्री वेस्टर्न घाट से गुजरते समय नजारों का मजा ले सकते हैं। एग्जीक्यूटिव चेयर कार सीटिंग आरामदायक साइटसीइंग अनुभग के लिए तैयार की गई है। यह कोच परिवारों, टूरिस्ट, फोटोग्राफी के शौकीनों और उन यात्रियों की शानदार पसंद हो सकते हैं, जो डेस्टिनेशन के साथ-साथ यात्रा का भी मजा लेना चाहते हैं। सेंगोट्टई-पुनालुर घाट सेक्शन इस रूट का एक खास हिस्सा है। अपने पहाड़ी नजारों और हरे-भरे लैंडस्केप के साथ, यह हिस्सा यात्रियों को दो राज्यों के बीच यात्रा करते समय इस इलाके की प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करने का मौका देता है। इस सेवा से मदुरै और गुरुवायूर मंदिर की यात्रा करने वाले भक्त भी जुड़ सकते हैं।