Mitchell Starc 7 Wickets AUS vs ENG 1st Ashes Test: पर्थ टेस्ट में मिचेल स्टार्क ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए अपने करियर का सबसे बेहतरीन स्पेल फेंका और तमाम रिकॉर्ड भी बना दिए. इंग्लैंड के बल्लेबाज उनकी आग उगलती गेंदों के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखरते चले गए. स्टार्क ने 7 विकेट लेकर इंग्लैंड को दिन के दूसरे ही सेशन में 172 रन पर ढेर कर दिया.