Ahmedabad Air India Plane Crash : विमान के मुख्य पायलट कैप्टन सुमित पुष्करराज सभरवाल (56) मुंबई के पवई इलाके के जल वायु विहार में अपने वृद्ध माता-पिता के साथ रहते थे। को-पायलट क्लाइव कुंदर, मुंबई के पश्चिमी उपनगरों से ताल्लुक रखते थे। केबिन क्रू सदस्य दीपक पाठक ठाणे जिले के बदलापुर में रहते थे। उनकी बहन ने बताया कि लंदन रवाना होने से पहले उन्होंने अपनी मां से फोन पर बातचीत की थी