53 साल के संजय कपूर की 12 जून को एक पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। बताया गया कि एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई और गले में फंस गई, जिसने अंदर डंक मार दिया था। हालांकि, उनकी रानी कपूर ने आरोप लगाया कि उन्हें अपने बेटे की मौत की सही वजह नहीं बताई जा रही और वो सिर्फ उतना ही जानती हैं, जितना मीडिया में बताया जा रहा है