Floods In New York | बारिश ने इस समय अमेरिका में भारी तबाही मची हुई है। उत्तर-पूर्व और मध्य-अटलांटिक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण न्यूयॉर्क शहर और उत्तरी न्यू जर्सी में बाढ़ आ गई है। बिगड़ते हालात को देखते हुए इमरजेंसी चेतावनियां जारी की गई है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। हालात को देखते हुए न्यू जर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने आपातकाल की घोषणा की है।