New Jersey WildFire I न्यू जर्सी के पाइन बैरेंस में जंगल की आग तेजी से फैल गई है, आग के कारण बुधवार को हजारों लोगों को अपने घरों को खाली करना पड़ा। इसके चलते एक प्रमुख राजमार्ग के एक हिस्से को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। ‘न्यू जर्सी फॉरेस्ट फायर सर्विस’ ने बताया कि 1,300 से अधिक इमारतों को ख़तरा है और लगभग तीन हजार लोगों को अन्यत्र भेजा गया है। बार्नेगेट पुलिस विभाग के अनुसार, दो स्कूलों में आश्रय स्थल खुले हैं।