भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी लीग मैच में न्यूजीलैंड को 44 रन से हरा दिया. भारत की लगातार यह तीसरी जीत है. टीम इंडिया ने अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है. सेमीफाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा.यह मैच 4 मार्च को दुबई में खेला जाएगा. भारत ने पहले मैच में बांग्लादेश को जबकि दूसरे मैच में पाकिस्तान को हराया था.