भारत ने न्यूजीलैंड के साथ ट्रेड डील के लिए 16 मार्च, 2025 को बातचीत शुरू की थी। तब कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के ट्रेड एंड इनवेस्टमेंट मिनिस्टर टॉड मैकक्ले के बीच बातचीत हुई थी। न्यूजीलैंड के साथ फ्री ट्रेंड एग्रीमेंट होने पर दोनों के देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इनवेस्टमेंट बढ़ेगा और सप्लाई चेन को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी