संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने, अन्तरराष्ट्रीय नौरूज़ दिवस पर कहा है कि ऐसे में जबकि दुनिया वसन्त के अवसर पर स्वयं में नई स्फूर्ति भरने की कोशिश कर रही है, तो हमें याद रखना होगा कि हर नया वर्ष, हर नया दिन, एक नई शुरुआत करने का अवसर है; चीज़ों को भिन्न रूप में करने का एक मौक़ा; एक बेहतर दुनिया बनाने का अवसर. नौरूज़ पारसी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है – नया दिन. जीवन, पुनर्जन्म, और अन्धकार पर प्रकाश की जीत के इस पर्व की, सांस्कृतिक जड़ें 3,000 हज़ार पुरानी सभ्यता में निहित हैं. नौरूज़ हर साल आमतौर पर 20 या 21 मार्च को मनाया जाता है.