नोएडा सेक्टर-78 में 76 मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यक्ति ने शराब के नशे में चूर होकर 33,000 वोल्ट की हाई-टेंशन लाइन पर चढ़कर हड़कंप मचा दिया है। घटना रविवार शाम की है जब सेक्टर-78 के निवासियों ने एक व्यक्ति को 33,000 वोल्ट की बिजली लाइन के खंभे पर चढ़ते देखा। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति अत्यधिक नशे की हालत में था और इस खतरनाक कदम के चलते उसकी जान पर बन आई है। लोगों ने बताया कि वो नियंत्रण खो चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है और व्यक्ति की जान को बड़ा खतरा है। पुलिस फिलहाल मौके पर मौजदू हैं।