उत्तर प्रदेश में नोएडा की महर्षि यूनिवर्सिटी में रैगिंग का विरोध करने पर सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों के साथ जमकर मारपीट की। हॉस्टल का एक रूम लड़ाई का अखाड़ा बन गया, जहां सीनियर छात्रों ने जूनियर्स को बुरी तरह पीटा। इस हिंसक घटना में एक छात्र का दांत टूट गया, जिससे हॉस्टल में तनाव का माहौल पैदा हो गया है।
पीड़ित छात्रों का आरोप है कि रैगिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सीनियर छात्रों ने बदला लिया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन छात्रों के बीच भय और आक्रोश का माहौल है। स्टूडेंट्स अपनी सुरक्षा को लेकर आवाज उठा रहे हैं। फिलहाल छात्रों के बीच ये भीषण मारपीट के बाद पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है।