जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 30 अक्टूबर, 2025 को होना है और उद्घाटन के 45 दिनों के भीतर कमर्शियल उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने घोषणा की है कि पहले चरण में यह एयरपोर्ट भारत के कम से कम 10 शहरों से जुड़ेगा।