Jammu Kashmir BREAKING: नॉर्थ कश्मीर में आतंक के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली। लश्कर के आतंकी का सहयोगी अरेस्ट हुआ। पुलिस और सेना ने ज्वाइंट ऑपरेशन में इस काम को अंजाम दिया। उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना के जवानों ने मिलकर इस काम को अंजाम दिया।
जम्मू और भारतीय सेना के संयुक्त अभियान के दौरान 1 पिस्तौल और अन्य संवेदनशील चीजें बरामद की गईं। यह गिरफ्तारी कश्मीर घाटी में लगातार हो रहे आतंकी हमलों के बाद हुई है।