इंडिया में जुलाई में गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने से इंडिया में गोल्ड सस्ता हो गया। इससे इंडिया से नेपाल में गोल्ड की तस्करी शुरू हो गई। इसकी वजह दोनों देशों में गोल्ड की कीमतों के बीच फर्क बढ़ गया। इस साल जुलाई में यूनियन बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गोल्ड और सिल्वर पर इंपोर्ट ड्यूटी 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दी थी