Sushila Karki : नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने पदभार संभालने के बाद कहा कि 8 सितंबर की घटना में मारे गए सभी लोगों को शहीद घोषित किया गया है। उनके परिवारों को 10-10 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। घायलों का पूरा इलाज और मुआवजा सरकार की ओर से दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शवों को काठमांडू से उनके जिलों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी सरकार उठाएगी