ब्रोकरेज फर्म नुवामा (Nuvama) ने वित्त वर्ष 2025 के लिए बायोकॉन लिमिटेड के प्रति शेयर अर्निंग (EPS) अनुमानों को 38 पर्सेंट तक घटा दिया है। दरअसल, कंपनी को लगता है कि उसे अपने जेनरिक बिजनेस के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, कंपनी की बेंगुलरु यूनिट को USFDA मंजूरी मिलने, Aflibercept के मुकदमों के नतीजों, मलेशिया यूनिट की फिर से जांच आदि फैक्टर्स का असर आने वाले समय में बायोकॉन के शेयरों पर देखने को मिल सकता है