(खबरें अब आसान भाषा में)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने कहा कि पिछले साल बड़ी नीलामी में मजबूत गेंदबाजी आक्रमण हासिल करना और अनुभवी खिलाड़ियों को चुनना इस फ्रेंचाइजी के लिए अपने पहले आईपीएल खिताब के सपने को पूरा करने की ओर ‘पहला बड़ा कदम’ था.