चोपड़ा पिछले कुछ हफ्तों से पीठ की समस्या से परेशान थे और उन्होंने हमें इस बारे में सूचित किया था. उन्होंने कहा, इसने उनके प्रदर्शन को जरूर प्रभावित किया होगा लेकिन उन्हें अपने प्रदर्शन को लेकर चिंतित नहीं होना चाहिए. खेल में हार-जीत तो होती ही रहती है. इसके अलावा भाला फेंक एक ऐसा खेल है जिसमें किसी दिन हो सकता है आपका प्रदर्शन अच्छा नहीं हो और किसी और दिन बिल्कुल भी अच्छा नहीं हो. एएफआई अधिकारी के अनुसार नीरज ने विश्व चैंपियनशिप से पहले चेक गणराज्य में प्रशिक्षण के दौरान उबरी पीठ की समस्या के बारे में महासंघ को सूचित किया था