चोल काल की इन दुर्लभ तांबे की प्लेटों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड्स यात्रा के दौरान भारत को लौटाया गया। नीदरलैंड्स में इन प्लेटों को “लीडेन प्लेट्स” के नाम से जाना जाता है। ये चोल राजवंश से जुड़े सबसे अहम ऐतिहासिक अभिलेखों में शामिल हैं। ये तांबे की प्लेटें एक सौ साल से ज्यादा समय तक डच प्रशासन के पास रहीं और लीडेन विश्वविद्यालय में सुरक्षित रखी गई थीं।