विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के एक नए अध्ययन के अनुसार, स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं में सरकारी ख़र्च में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे हर किसी को स्वास्थ्य कवरेज के दायरे में लाने के प्रयासों को ठेस पहुँच सकती है. यूएन एजेंसी ने विश्व नेताओं से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि स्वास्थ्य सेवाओं की ऊँची क़ीमत के कारण कोई भी परिवार वित्तीय कठिनाई या निर्धनता के गर्त में ना धँसे.