बाजार में कल ठीक रजिस्टेंस से रिवर्सल आया। निफ्टी में 24,650-24,800 पर बड़ा रजिस्टेंस है। 10 और 20 DEMA 24,650-24,800 के बीच में है। बड़ी वाली शॉर्ट कवरिंग के लिए 24,800 के ऊपर बंद होना जरूरी है। दिक्कत ये है कि इस रैली में बिल्कुल भरोसा नहीं है। FIIs के शॉर्ट्स इतने मुनाफे में हैं कि वो डरने वाले नहीं हैं। मार्केट ऊपर जाए या नीचे, FIIs सिर्फ बेच रहे हैं