निफ्टी पर राय देते हुए AshishBahety.com के आशीष बहेती ने कहा कि निफ्टी नें मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण 23000 के लेवल भी तोड़ दिया है। हमें लगता है कि निफ्टी अब 22600 की ओर जाने का संकेत दे रहा है। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी में आज के लिए शॉर्ट करने की ही सलाह होगी। यहां तक कि इसमें कोई पुलबैक आता है तो भी 23100 के स्टॉपलॉस के साथ शॉर्ट करने की रणनीति अपनानी चाहिए