निफ्टी इंडेक्स में नवंबर सीरीज का समापन गिरावट के साथ हुआ, जो मार्केट में सुस्ती की तरफ इशारा करता है। हालांकि, निफ्टी फ्यूचर्स रोलओवर में एक्शन एक अलग कहानी बयां करता है। इसमें 79.34% की तेज बढ़ोतरी देखने को मिली, जो पिछले महीने के 72.87 पर्सेंट के इस आंकड़े से ज्यादा है। साथ ही, रोलओवर का यह आंकड़ा 3 महीने (77.20%) और 6 महीने (75.75%) के एवरेज से ज्यादा है। रोलओवर में बढ़ोतरी यह दिखाती है कि ट्रे़डर्स अपने जोखिम की हेजिंग कर रहे हैं और कइयों का मानना है कि यह गिरावट जारी रहेगी