Narayana Murthy: नारायण मूर्ति ने एक बार फिर 70 घंटे प्रति सप्ताह काम करने वाले अपने विवादास्पद बयान को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र या समुदाय की सफलता के लिए कड़ी मेहनत ही कुंजी है। अपने दावे को समझाने के लिए उन्होंने चीन के ‘996 नियम’ का हवाला दिया, जो लगभग 72 घंटे प्रति सप्ताह काम करने की संस्कृति को दर्शाता है