Ramdas Athawale on CM Face: देवेंद्र फडणवीस या एकनाथ शिंदे… महाराष्ट्र में महायुति की चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद कौन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर इस बार बैठेगा? ये एक बड़ा सवाल है। महायुति में CM पद को लेकर असमंजस की स्थिति बनती दिख रही है। इस बीच रामदास अठावले ने यह कहकर सियासी माहौल को गरमा दिया कि BJP ने तय कर लिया है कि फडणवीस ही मुख्यमंत्री बनेंगे।
अठावले ने एकनाथ शिंदे की नाराजगी को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि शिंदे के लिए उपमुख्यमंत्री का पद ठीक नहीं होगा। ऐसे में केंद्रीय नेतृत्व को तीनों नेताओं के साथ मिलकर कुछ रास्ता निकालना चाहिए।
‘शिंदे के लिए उपमुख्यमंत्री का पद ठीक नहीं…’
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, “BJP हाईकमान ने तय किया है कि देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया जाए, लेकिन एकनाथ शिंदे नाराज हो गए हैं। उनकी नाराजगी दूर करने के लिए देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाकर एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री बनाया जाए, लेकिन उनके लिए उपमुख्यमंत्री का पद नहीं ठीक होगा तो उन्हें कैबिनेट मंत्री में शामिल किया जा सकता है।”
उन्होंने कहा कि ऐसा ही कुछ मार्ग निकालना चाहिए। मार्ग निकालने के लिए तीनों नेताओं को एक साथ बैठना चाहिए। PM मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इसमें से मार्ग निकालना चाहिए।”
मुख्यमंत्री पद पर क्यों फंसा है पेंच?
महाराष्ट्र चुनाव 2024 में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने के बाद महायुति के बीच CM पद को लेकर पेंच फंसता दिख रहा है। BJP और एकनाथ शिंदे की पार्टी दोनों के नेता ही मुख्यमंत्री की कुर्सी चाहते हैं। महाराष्ट्र चुनाव में इस बार BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। BJP ने अकेले 135 सीटों पर कब्जा जमाया। जबकि शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 सीट पर जीती की और अजित पवार की NCP के खाते में 41 सीट आई। ऐसे में माना जा रहा है कि CM पद भी इस बार BJP को सौंपा जा सकता है। देवेंद्र फडणवीस वो चेहरा हैं, जो मुख्यमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।
हालांकि शिवसेना चाहती हैं कि CM की कुर्सी पर एक बार एकनाथ शिंदे ही बैठें। इसके लिए पार्टी के नेता बिहार का उदाहरण देते हुए यह भी दावा कर रहे हैं कि चुनाव से पहले BJP ने वादा किया था दोबारा सत्ता में आने पर CM उनका (शिवसेना) का ही होगा।
यह भी पढ़ें: अमित शाह महाराष्ट्र पहुंचकर देंगे सरप्राइज? CM कुर्सी पर कहां फंसा पेच, ‘बिहार फॉर्मूला’ पर चर्चा!