(खबरें अब आसान भाषा में)
Naomi Osaka withdraw from Australian Open: जापान की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने शनिवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे राउंड के मैच से पहले हटने का फैसला किया. चार बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन ओसाका को तीसरे राउंड में ऑस्ट्रेलिया की क्वालिफायर मैडिसन इंग्लिस के खिलाफ खेलना था.