आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को उनके स्थान पर अगला मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे AAP विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। उन्हें दिल्ली AAP विधायक दल का नेता चुना गया है। जल्द ही वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। अब केजरीवाल के इस फैसले पर BJP की प्रतिक्रिया आई है। बीजेपी इसे दवाब और मजबूरी में लिया गया फैसला बता रही है।
मंगलवार, 17 सितंबर को आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक दल की मीटिंग में इस फैसले पर मुहर लगी कि आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी मार्लेना राजधानी की कमान संभालेंगी। आतिशी की गिनती दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की भरोसेमंद और करीबियों में होती हैं। दिल्ली सरकार में इकलौती महिला मंत्री हैं और सबसे अधिक विभागों की भी जिम्मेदारी आतिशी ने संभाल रखा है। मगर बीजेपी आरोप लगा रही है कि केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया के दवाब में यह फैसला लिया है।
मर्जी नहीं, मजबूरी में आतिशी को बनाया CM-वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबरों पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, अरविंद केजरीवाल ने मजबूरी में बनाया है क्योंकि वे चाह कर भी अपनी मन मर्जी का मुख्यमंत्री नहीं बनवा सकें। मनीष सिसोदिया के कहने पर आतिशी को सारे विभाग दिए गए और मनीष सिसोदिया के दवाब में ही आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया गया है। मैं कह रहा हूं कि चेहरा बदल गया है लेकिन AAP का भ्रष्टाचारी चरित्र वही है।
दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी आतिशी
आतिशी दिल्ली सरकार में एक ताकतवार महिला मंत्री के रूप में जानीं जाती हैं। उनक सियासी सफर बेहद ही रोमांचित रहा है। साल 2020 में वह पहली बार विधायक बनीं। इसके बाद आतिशी को मंत्री बनाया गया और अब साल 2024 में दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर कमान संभालने जा रही हैं। सीएम सिसोदिया के जेल जाने के बाद आतिशी ने पार्टी को मजबूती से संभाला। 2013 विधानसभा चुनावों के लिए AAP का घोषणापत्र तैयार करने वाली समिति की प्रमुख सदस्य थीं सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद वह दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी।
यह भी पढ़ें; BIG BREAKING: आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान