पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्दवान जिले से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां नशे में धुत छेड़खानी कर रहे युवकों से बचने की कोशिश में 27 साल की महिला दुर्घटना का शिकार हो गई और उसकी मौत हो गई। महिला पेशे से इवेंट मैनेजर और डांसर थी और वो चंदननगर से बिहार के गया जा रही थी।