संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने ज़ोर देकर कहा है कि दुनिया के समक्ष मौजूद चुनौतियों से कारगर ढंग से निपटने के लिए यह ज़रूरी है कि नई वास्तविकताओं के अनुरूप यूएन शान्ति अभियानों में भी बदलाव लाए जाएं. उन्होंने इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों से आपसी मतभेदों व असहमतियों से उबरने और शान्ति अभियानों के लिए सतत, राजनैतिक समर्थन सुनिश्चित किए जाने का आग्रह किया है.