(खबरें अब आसान भाषा में)
चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल के बीच में साउथ अफ्रीका के उदीयमान बल्लेबाज ‘बेबी एबी’ डेवाल्ड ब्रेविस के साथ करार किया है. सीएसके के तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह बिना कोई मैच खेले चोटिल होकर आईपीएल से बाहर हो गए हैं. एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके ने ब्रेविस को 2.2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है.