हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार फिलहाल गिरावट पर कारोबार करता दिखाई रहा है। बाजार में निफ्टी 172 से ज्यादा और सेंसेक्स 600 से ज्यादा प्वाइंट गिर कर लाल निशान में नजर आ रहा है। ऐसे में हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट धमाकेदार ऑप्शन में आज तीन दिग्गजों ने एलटी फाइनेंस, मुथूट फाइनेंस और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस पर बाजार में धमाका मचाने वाले ऑप्शंस बताये।