विश्व भर में लम्बे समय से जारी हिंसक टकरावों, बार-बार आने वाली आपदाओं व अन्य संकटों से आपात हालात पैदा हो रहे हैं जबकि मानवीय सहायता प्रयासों के लिए धन कटौती की वजह से राहत अभियानों पर गहरा असर हुआ है. इन चुनौतियों की पृष्ठभूमि में, यूएन शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) ने वर्ष 2025 में संकटों के कारण अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर हुए लाखों-करोड़ों लोगों तक मदद पहुँचाने के लिए अपने प्रयास जारी रखे.