(खबरें अब आसान भाषा में)
विश्व भर में, सैन्य बलों व शस्त्रों पर किए जाने वाला कुल ख़र्च, पिछले साल अभूतपूर्व ढंग से 2,700 अरब डॉलर के आँकड़े को छू गया. यूएन महासचिव ने गहन रूप धारण कर रहे युद्धों और गहराते भूराजनैतिक तनावों के बीच, बढ़ते सैन्य व्यय और उससे उपजने वाले ख़तरों पर चिन्ता जताई है.