अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद एक बार फिर टैरिफ वार शुरू कर दी। आज रेसिप्रोकल यानी जैसे-को-तैसा टैक्स को लेकर ऐलान होना है। कुल मिलाकर दुनिया भर में इस समय अमेरिका को लेकर सबसे अधिक चर्चा टैरिफ से ही जुड़ी है। इन सबके बीच अमेरिका में एक ऐसी कंपनी लिस्ट हुई जिसने दो ही दिन में 2230 फीसदी रिटर्न देकर खलबली मचा दी है