Protean eGov Shares: प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज के शेयरों में आज 20 मई को लगातार दूसरे दिन तगड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबार शुरू होते ही कंपनी का शेयर 13 फीसदी तक गिरकर 981.10 रुपये के स्तर पर गया, जो इसका पिछले एक साल का सबसे निचला स्तर है। इससे पहले सोमवार 19 मई को कंपनी के शेयरों में 20 फीसदी का लोअर सर्किट लगा था