अन्नामलाई के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई के भविष्य को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अन्नामलाई मंगलवार को भाजपा छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं। उनके करीबी लोगों का कहना है कि यदि ऐसा होता है तो वह पार्टी से अलगाव को सौहार्दपूर्ण तरीके से करना चाहते हैं और किसी तरह के सार्वजनिक विवाद या टकराव से बचना चाहते हैं