Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं से डॉक्टरों की एक घनघोर लापरवाही सामने आई है। डॉक्टरों ने 47 साल के एक शख्स को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जब उसे अंतिम संस्कार के लिए चिता पर लेटा दिया तो देखा कि सांसें चल रही हैं। फौरन फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों के 12 घंटे के इलाज के बाद शख्स जिंदगी से हार गया