Rinku Singh Uttar Pradesh Quarter Final: अभिषेक गोस्वामी के शानदार शतक की बदौलत उत्तर प्रदेश ने ग्रुप बी के अहम मुकाबले में विदर्भ को 54 रन से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया. रिंकू सिंह ने टूर्नामेंट में एक और अर्धशतक ठोकते हुए इस मैच में 57 रन की तूफानी कप्तानी पारी खेली.