संयुक्त राष्ट्र के जलवायु प्रमुख साइमन स्टील ने तमाम देशों से अपनी मौजूदा जलवायु प्रतिबद्धताओं को लागू करने के लिए प्रयास तेज़ करने की पुकार लगाई है. उन्होंने आगाह भी किया है कि जीवाश्म ईंधनों पर बढ़ती निर्भरता, आर्थिक अस्थिरता को गहरा कर रही है और संवेदनशील समुदायों को जलवायु परिवर्तन के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति अधिक असुरक्षित बना रही है.