संयुक्त राष्ट्र के शान्तिरक्षा प्रमुख, ज्याँ-पिएर लाक्रोआ ने कहा है कि सदस्य देशों के बीच बढ़ते विभाजन से, संयुक्त राष्ट्र के शान्तिरक्षा प्रयास, बेहद चुनौतीपूर्ण होते जा रहे हैं. उन्होंने यह बात नई दिल्ली में हाल ही में आयोजित महिला शान्तिरक्षा सम्मेलन के दौरान यूएन न्यूज़ के साथ एक विशेष इंटरव्यू में कही है. इस दो दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य – शान्तिरक्षा में महिलाओं की भूमिका का महत्व उजागर करना था.