Pink Ball Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला काफी ज्यादा चर्चा में है. एडिलेड टेस्ट को लेकर इतनी ज्यादा बात होने के पीछे 2 वजह है. पहला की यह पिंक बॉल टेस्ट होगा और दूसरा कि कप्तान रोहित शर्मा की वापसी होने जा रही है. भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव पक्के माने जा रहे हैं.