हिमनद (Glacier) विश्व के 75 प्रतिशत ताज़ा पानी के भंडार हैं, मगर मानवता के लिए ये बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधन, जलवायु परिवर्तन के कारण तेज़ी से पिघल रहे हैं और इनकी रक्षा के लिए त्वरित वैश्विक कार्रवाई आवश्यक है. ताजिकिस्तान के प्रधानमंत्री कोख़िर रसूलज़ोदा ने यह बात चेतावनी के अन्दाज़ में दुशान्बे ‘हिमनद संरक्षण सम्मेलन’ में कही है.