संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जाने वाले सभी भारतीयों के लिए वहां अब ‘वीजा-ऑन-अराइवल’ की सुविधा उपलब्ध होगी। संयुक्त अरब अमीरात की नई ‘वीजा-ऑन-अराइवल’ सुविधा उन लोगों के लिए भी उपलब्ध होगी, जो अमेरिका, ब्रिटेन या यूरोपीय संघ के किसी देश के स्थायी निवासी हैं या जिनके पास इन मुल्कों का ग्रीन कार्ड या वीजा मौजूद है