इस हादसे में कोई घायल या हताहत नहीं हुआ। दुबई सिविल डिफेंस की टीमों ने करीब छह घंटे तक कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड और बचाव दलों ने इमारत के 764 फ्लैटों से करीब 3,820 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुबई मीडिया ऑफिस ने बताया कि सभी लोगों को बिना किसी बड़ी दिक्कत के सुरक्षित निकाल लिया गया और पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ