राजनाथ सिंह ने ट्रंप की ओर से भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की नीति, रणनीति और आत्मनिर्भरता पर अडिग रुख कायम रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा, “भारत किसी भी वैश्विक दबाव के बावजूद और भी ज्यादा मजबूत होकर उभरेगा।” उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत के किसानों और छोटे व्यापारियों के हित ही मोदी सरकार की पहली प्राथमिकता हैं