दुनिया तेज़ी से बदल रही है. तकनीक नई ऊँचाइयाँ छू रही है, शहरों का विस्तार होता जा रहा हैं, मगर इनसान की अहम ज़रूरतों में से एक शौचालय की सुलभ उपलब्धता, आज भी एक दूर की कौड़ी बनी हुई है. विश्व शौचालय दिवस हमें याद दिलाता है कि सुरक्षित स्वच्छता, हर इनसान का बुनियादी अधिकार है, और सर्वजन के लिए, सुरक्षित शौचालयों में संसाधन निवेश किया जाना, क्यों अब और भी अधिक अनिवार्य हो चुका है.