एक नई रिपोर्ट के अनुसार, विश्व भर में सांसदों के एक बड़े हिस्से को मतदाताओं से धमकियों और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है. अन्तर-संसदीय संघ (IPU) द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले सांसदों में से 71 प्रतिशत ने बताया कि उन्हें जनता की ओर से ऑनलाइन, ऑफ़लाइन या दोनों माध्यमों पर हिंसा का सामना करना पड़ा है.