भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हाल में वनडे विश्व कप जीता था. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजर अब टी20 विश्व कप जीतने पर है. विश्व कप से पहले महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है. जहां स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर अलग अलग टीमों की ओर से खेलेंगी. आरसीबी की कप्तान मंधाना का कहना है कि भारतीय टीम दुनिया की नंबर वन टीम बनना चाहती है.