उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीवाली से पहले कानून तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने पहले की प्रदेश सरकारों में कानून व्यवस्था पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि अब कोई भी माफिया या अपराधी कानून से खिलवाड़ नहीं कर सकता है। उन्होंने ये बातें प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में स्थित होटल ताज में आयोजित एक सम्मेलन में कही