Fri Nov 01 2024 01:29:51 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
विधायक देवेंद्र सिंह राणा का निधन
वरिष्ठ BJP नेता और जम्मू-कश्मीर के नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक देवेंद्र सिंह राणा का गुरुवार को निधन हो गया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह अपने भाई देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद उनके आवास पर पहुंचे।
Fri Nov 01 2024 01:29:20 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
दिवाली पर दिल्ली में फायरिंग, 2 की मौत
दिल्ली के फर्श बाजार थाना क्षेत्र में दिवाली मना रहे एक परिवार पर फायरिंग की घटना सामने आई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। DCP प्रशांत गौतम ने बताया, “फर्श बाजार इलाके में आज शाम लगभग 8:30 बजे हमें सूचना मिली कि गोलियां चली हैं। पुलिस मौके पर पहुंचीं। पता चला कि घटना में 3 लोगों को गोली लगी, जिनमें से 2 लोगों आकाश और उसके भतीजे ऋषभ की मौत हो गई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”
Fri Nov 01 2024 01:28:29 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
दिवाली के बाद दिल्ली की आबो-हवा खराब
पटाखों पर बैन के बावजूद दिल्ली में दिवाली के दिन जमकर आतिशबाजी हुई। दिवाली के बाद राजधानी में हवा और जहरील हो गई। प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। हर तरफ धुएं के बादल छाए हुए हैं।